मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के पीएनबी बैंक के समीप स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र का 14वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय यादव, सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुनीता बहन, अंगूर बहन, क्रांति बहन आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात योग अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था की सफलता पर प्रकाश डालते हुए बीके सुनीता बहन ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना 1936 में परमपिता परमात्मा शिव निराकार द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा के शरीर का आधार लेकर सिध हैदराबाद में की गई थी। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में मूल शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान और सहज राजयोग की शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान एवं चरित्र निर्माण करना है। बताया कि इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति पदक से सम्मानित किया जा चुका है और विभिन्न देशों द्वारा पांच राष्ट्रीय स्तर के शांतिदूत पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
सुनीता बहन ने कहा कि विश्व में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों की पुनस्र्थापना द्वारा सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर यह संस्था प्रयासरत है। कार्यक्रम में विनोद सोनी ने कहा कि इच्छा पर काबू पाना चाहिए | क्योंकि इच्छा पूरी नहीं होती है तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है| इसलिए जीवन की हर स्थिति में धैर्य बनाए रखना चाहिए| तत्पश्चात सभी आगत बंधुओं को ईश्वरीय उपहार दिया गया।
मौके ब्रह्मकुमारी उर्मिला बहन, रूबी बहन, खुशबु बहन, कांति बहन, अनिता, फुलझड़ी माता, कौशल्या माता, विनोद भाई, टुनटुन भाई, भोला भाई राजकुमार, संदीप भाई आदि थे|