मांझागढ़| व्हीएसआरएस न्यूज: स्थानीय थाना क्षेत्र के केरवनिया विशुनपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए | जिसमें दस लोग जख्मी हो गए | एक पक्ष के वलिस्टर सहनी दूसरे पक्ष के रामनाथ सहनी ने थाने में मारपीट की अलग अलग शिकायत दी है |
मिली जानकारी अनुसार रविवार को जमीन विवाद व पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मारपीट तक पहुंच गई | जिसमे वलिस्टर सहनी ,दिलीप सहनी, रणजीत सहनी, नथु सहनी ,लालमुनी देवी,पूजा कुमारी ,नथु सहनी, रवि कुमार ,बन्धु सहनी, रामनाथ सहनी सहित 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए|
आपको बताते चले कि सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया| जहां वलिस्टर सहनी और नथु सहनी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया |पुलिस मामले की जांच कर रही है।