गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को सांस लेने में तकलीफ की समस्या भी लगातार उत्पन्न हो रही है। इलाज के लिए परिवार के सदस्य उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा रहे हैं। जहां इमरजेंसी वार्ड का पूरा बेड फुल हो गया है।
इस स्थिति में जिला प्रशासन की ओर से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने अस्थाई रूप से 25 बेड का एक इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। जहां काफी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। हॉस्पिटल मैनेजर अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ बढ़ जाने के कारण स्थाई रूप से एक इमरजेंसी वार्ड का निर्माण कराया गया है। जहां मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को अस्थाई रूप से बनाए गए इमरजेंसी वार्ड में काफी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा था।
हॉस्पिटल मैनेजर ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने पर ज्यादातर मरीज आ रहे हैं। जिन्हें लगातार सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व अस्थाई रूप से बनाए गए इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा है।
आपको बताते चलें कि इमरजेंसी वार्ड में पूर्व से 30 वर्ड का वार्ड था और अस्थाई रूप से बनाए गए इमरजेंसी वार्ड में 25 बेड लगाए गए हैं। जहां मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों की देखरेख करने के लिए काफी संख्या में डॉक्टर व कर्मियों की भी तैनाती स्थाई रूप से बनाए गए।