सिधवलिया। व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड के कुशहर पंचायत भवन के पास अवस्थित सात नंबर वार्ड में केंद्रीय टीम में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना की तकनीकी पक्ष व लेखा का जांच किया। इस दौरान टीम पानी के नमूने जांच के लिए अपने साथ ले गयी। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने नल से गिरने वाले पानी की रफ्तार के साथ पानी टंकी से पानी की शुरुआती सप्लाई बीच और अंतिम सिरे का भी जांच कर महादलित ग्रामीणों से पूछताछ की की कितने समय तक नल जल की सप्लाई होती है।
ग्रामीणों से संतोषप्रद जवाब मिलने के बाद टीम ने कहा कि आवश्यकतानुसार ग्रामीणों को पेजल समय से उपलब्ध कराया जाएगा ।केंद्रीय टीम पाइप बिछाने ,जल मीनार निर्माण के साथ स्टेबलाइजर लगाने और मीटर लगाने से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। जांच के दौरान केंद्रीय टीम ने योजना के कार्यों पर संतोष जताया और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
आपको बताते चलें कि केंद्रीय टीम में का नेतृत्व सूरज कुमार और निर्भय प्रताप ने किया। मौके पर तकनीकी विशेषज्ञ अभिषेक कुमार,बीडीओ अभ्युदय ,जे एस एस शैलेन्द्र कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तकनीकी सहायक सुश्री प्रतिज्ञा भारती ,आशुतोष कुमार लेखा सहायक अशोक कुमार प्रकाश कुमार के अलावे कई ग्रामीण व कर्मी भी मौजूद थे।