गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोपालगंज द्वारा इस कोरोना काल मे जहाँ लोगो को घर मे रहने की सलाह दी जा रही एवं स्वस्थ हेतु सतर्क रहने की उचित सलाह दी जा रही वहीं अभाविप कार्यकर्ता आज बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रभाव कम करने हेतु सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। जिसमें शहर में स्टेशन परिसर , सदर अस्पताल के कोविड वार्ड, बस, ई- रिक्शा,दुकान सहित विभिन्न जगहों पर जाकर छिड़काव एवं सड़को पर बिना मास्क ले चल रहे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि हमारा देश एक विकट परिस्थिति से गुजर रहा है अभी जरूरत है सभी को मिलकर सरकार के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन करे एवं जितना हो सके जरूरतमंदों का सेवा करें, अभाविप स्थापना काल से ही देश एवं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती है एवं पूरे देश को अपना परिवार मानकर हर समय सेवा में तत्पर रहती है।
वहीं नवीन सिंह ने कहा कि अभाविप गोपालगंज द्वारा जिले सभी प्रखंडों में जरूरतमंदों की सेवा हेतु जैसे आक्सीजन की उपलब्धता, भोजन, दवाई की कमी न हो इसलिए हेल्प लाइन नंबर जारी की है , जिससे संपर्क कर पीड़ित लाभ ले सकते है। जरूरतमंद अपने निकटतम सेवाकर्ताओं से मदद ले सकते है।अभाविप द्वारा वर्तमान समय मे पूरे देश मे सेवा कार्य चलाया जा रहा है।
अभाविप के छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा शोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाई जा रही है जिसमे मास्क पहनने, आवश्यक कार्यो के लिए ही घर से निकलने। लॉक डाउन का पालन करने हाथ बार बार साबुन से धोते रहने, गर्म पानी पीने आदि स्वास्थ संबंधित विभिन्न कार्यो के लिए लोगो को प्रेरित की जा रही है।
आपको बताते चलें कि इस अभियान में नगर छात्रा प्रमुख कंचन कुमारी, कॉलेज अध्यक्ष प्रिया कुमारी, शालु कुमारी, स्वाति कुमारी, रोशनी कुमारी, शिखा गुप्ता, सलोनी सिंह सहित अनेक छात्रा कार्यकर्ता लगी हैं और साथ में छात्र कार्यकर्ताओं में प्रिंस गुप्ता निहाल पटेल ,आशीष पटेल,अश्वनी सोनी के साथ साथ सभी प्रमुख कार्यकर्ता लगे हैं।