गया| व्हीएसआरएस न्यूज: गया जिले के इमामगंज प्रखण्ड के कोठी- सलैया मुख्य सड़क पर मंझौली गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान मंझौली पंचायत के झगरा गांव के रामविलास भारती के पत्नी सविता देवी उम्र 35 साल के रूप में हुई है। महिला शनिवार को सुबह सड़क किनारे बैठी थी । उसी दौरन इमामगंज की ओर से जा रही एक स्कार्पियो के चपेट महिला को आजाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
इस बारे में सुहैल सलैया थानाध्यक्ष परमानन्द प्रभाकर ने बताया कि महिला की मौत एक स्कार्पियो से धक्के लगने के कारण घटना स्थल पर ही हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला अत्यंत गरीब रहने के कारण उसके परिजन शव को पोस्मार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर गया। जिसे स्थानीय मुखिया उत्तमदीप यादव के मौजूदगी में शव को परिजनों को सौप दिया गया है।
वही अज्ञात स्कार्पियो की पहचान किया जा रहा है। इधर 30 दिसम्बर को डुमरिया पटना स्टेट हाइवे 69 पर पाकरडीह गांव के पास एक स्कार्पियो व स्वीप डिजायर कार के चपेट में आने से झारखण्ड राज्य के चतरा जिले के टिकर गांव का रहने वाला एक युवक की मौत हो गयी थी। एक युवक घायल हो गया था।
आपको बताते चले कि उस घटना को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि तीसरे दिन एक स्कार्पियो के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। इधर मुखिया उत्तम दीप ने मृतक महिला के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि के तहत दाहसंस्कार के लिए तीन हजार रुपये दिए हैं।