बरौली। व्हीएसआरएस संवाददाता: सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन द्वारा आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छोटे बच्चो और बालिकाओं को मिठाई नमकीन और बिस्किट के साथ कपड़ो का वितरण किया गया।
संगठन के जिला संयोजक विनोद यादव ने बताया कि जब हम उन बच्चो के साथ मनाते है जो कि इंतज़ार करते है खुशी बांटने का तो त्योहार का महात्म्य और बढ़ जाता है। वैसे भी सनातन धर्म में कहा गया है की पर्व और खुशी दीनदयाल में मिलती है और जो दीनदयाल की सेवा करता है। परमात्मा उसकी आराधना तत्काल स्वीकार करता है और उनके चेहरों की मुस्कान ऐसे लगती है जैसे साक्षात परमेश्वर मुस्कुरा रहे हो।
वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल बाबू गुप्ता ने बताया कि अपनो के लिए तो सभी जीवन यापन करते है जो अपनो का करते हुए दुसरो का भी ख्याल रखे। सभी बेटियों को सशक्त बनाने, और उन्हें अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित करें। और यह संकल्प लें की उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना रहे। वही मानव जीवन का सही अर्थ पूरा करता है और इस महान कार्य मे संगठन लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
आगे माझा प्रखंड प्रमुख पंकज रजक ने बताया कि बस्तियों में मिठाई, नमकीन और बिस्किट वितरण का कार्यक्रम हुआ। वही जरुतमंदो को जिनके पास पहनने के लिए वस्त्र नही थे उन में वस्त्र वितरण का कार्य भी किया गया। आज कार्यक्रम में मौक़े पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।