व्हीएसआरएस न्युज –
मुंबई। ग्लैमर वर्ल्ड पर इन दिनों दुखों और मुसीबतों के बादल छाते दिख रहे हैं। 14 जून को हुए सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा अब तक शांत भी नहीं हुआ है और बिहार के रहने वाले एक और एक्टर की मुंबई में मौत हो गई है। मृतक एक्टर का नाम अक्षत उत्कर्ष है जो मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, अक्षत बॉलीवुड के नवोदित कलाकार थे। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों ने अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक के मामा रंजीत सिंह ने बयान देते हुए कहा कि रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी, लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली।
इसके साथ ही अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है। एक्टर का शव उनके घर पहुंच गया है।
अक्षत के परिजनों का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं किया है। साथ ही किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
फिलहाल इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं वहीं इससे पहले मुंबई में ही बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के स्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भी संदेहास्पद मौत हो चुकी है जिसकी गुत्थी सुलझाने में तीन जांच एजेंसियां CBI, ED और NCB जुटी हुई हैं।