पटना(व्हीएसआरएस न्यूज) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन छोडकर राजग में शामिल वीवीआयपी पार्टी को भाजपा ने अपने कोटे से 11 सीटें दी है। आज भाजपा और वीवीआयपी प्रमुख मुकेश सहनी की संयुक्त प्रेस में इस बात की घोषणा की गई। राजग में सबसे ज्यादा सीटें पिछडा,अतिपिछडा समाज को दिया गया है। बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। जिस दिन महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान हुआ,उस दिन वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने राजद पर पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाकार महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था।
सहानी ने कहा कि राजनीति की शुरुाआत वे एनडीए से की थी। वो अपने पुराने घर में आ गए है। महागठबंधन के दलों ने आखिरी क्षणों में धोखा देने का काम किया। नितीस कुमार को फिर एक बार मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। 2015 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी भाजपा के साथ थी।
बुधवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीआईपी के एनडीए में शामिल होने की जानकारी दी गई। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और सुशील मोदी मौजूद थे।
वीआईपी को कौन सी सीटें मिली…..
1 ब्रह्मपुर
2 बोचहा
3 गौरा बोराम
4 सिमरी बख्तियारपुर
5 सुगौली
6 मधुबनी
7 केवटी
8 साहेबगंज
9 बलरामपुर
10 अली नगर
11 बनियापुर
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी हमारे स्टार प्रचारक हैं। वे पहले भाजपा के नेता हैं, तब देश के प्रधानमंत्री हैं और ऐसे में एनडीए के घटक दलों के अलावा कोई भी पीएम की तस्वीर का उपयोग करता है तो उनके खिलाफ भाजपा अपराधिक मुकदमा भी दर्ज करा सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी दोहराया कि जो नीतीश का नेतृत्व नहीं स्वीकार करता है, या किसी और दल से चुनाव लड़ता है तो उसे माफी नहीं दी जाएगी। उसका पार्टी से निष्कासन तय है।