उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में मुख्य पथ पर एक किसान के घर अनाज खरीदने गए बनिया के लिए अनाज का बोरा ढोने का काम करने गए एक 32 वर्षीय युवक की स्टैंड फैन के करंट के चपेट में आने से बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे लोगों द्वारा इलाज के लिए उचकागांव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जगरनाथा गांव निवासी वकील मियां का 32 वर्षीय बेटा अली अख्तर लॉकडाउन के दौरान विदेशों में काम बंद होने के बाद अपने घर लौटा था और परिवार की माली हालत को देखते हुए बीरवट बाजार गांव के अनाज की खरीद बिक्री करने वाले बनिया बाल्मीकि साह के लिए बोरा ढोने का काम करता था। गुरुवार के सुबह वह बरगछिया गांव के हीरा चौधरी के घर पर अनाज खरीदने के लिए आया हुआ था। धान में पईया निकालने के लिए बिजली के स्टैंड फैन को लगाकर धान को ओसाया जा रहा था। अली अख्तर अनाज का बोरा भरकर गाडी पर लाद रहा था। इसी दौरान वह एक बोरा लेकर पंखे के ऊपर गिर गया। इसी दौरान पंखे में बिजली के करंट के चपेट में आने से वह बुरी तरीके से झुलस गया। जिसे लोगों द्वारा इलाज के लिए उसका सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद से उसके मां आसमां खातून और पत्नी खुशबू नेशा, बेटा मुन्ना अली, आलिया अली, बेटी सबाना खातून, अफसाना खातून का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से मृतक के दो बेटे और दो बेटी है।घटना के बाद से पत्नी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब असहाय पत्नी को बच्चो के परवरिश और बेटियों के शादी को लेकर चिंता सता रही है। जिसे मनाने के लिए पास पड़ोस के लोग लगे हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके घर पर पहुंचने के बाद महिलाओं एवं परिवार के लोगों के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया था।