पटना(व्हीएसआरएस न्यूज) बिहार विधान सभा चुनाव के लिए आज जदयू ने अपने सभी 115 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। लेकन पूवर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट न द्ेकर नीतिश कुमार ने सबको चौंका दिया। अपने कोटे से 7 सीटें जीतनराम मांझी को दी है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में पति का नाम आने के बाद विवादों में रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को भी जेडीयू ने टिकट दिया है। उन्हें चेरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
आज टिकट की घोषणा करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा नीतिश कुमार के कार्यकाल में बिहार की कायापलट हुई। मोदी सरकार की योजनाओं का हर समाज वर्ग को लाभ पहुंचा। बिहार की जनता काम से संतुष्ट है और एक बार फिर नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगी।
भाजपा ने मंगलवार को अपने 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि पार्टी ने कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनरायण मंडल, कटोरिया से निक्की हेम्ब्रम, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू, बिक्रम से अतुल कुमार, बड़हारा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह,तरारी से कौशल कुमार सिंह, शाहपुर से मुन्नी देवी, रामगढ़ से अशोक सिंह, मोहनियां से निरंजन राम,भभुआ से रिंकी रानी पांडेय, चैनपुर से ब्रजकिशोर बिंद, डिहरी से सत्यनारायण सिंह यादव, काराकाट से राजेश्वर राज, गोह से मनोज कुमार शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, गुरुआ से राजीव नंदन दांगी, बोधगया से हरि मांझी, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, रजौली से कन्हैया कुमार रजवार, हिसुआ से अनिल सिंह, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है।