छपरा| व्हीएसआरएस न्यूज: गुरुवार की सुबह बड़ी वारदात हुई। छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक राम प्रवेश राय के बेटे प्रिंस कुमार को बे खौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसके शव को फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। इसक बाद मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बीती बुधवार की देर रात वह कुछ दोस्तों के साथ निकला था। जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। गुरुवार की सुबह उसका शव शहर के पुराना चिराई घर के समीप से बरामद किया गया। छपरा के पूर्व जदयू विधायक रामप्रवेश राय के छोटे पुत्र प्रिंस कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस के सीने पर गोली मारी गई थी, जो कि उसके शरीर को छेदते हुए आर पार हो गई थी। जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
आपको बताते चले कि प्रिंस छपरा में टायर का व्यवसाय करता था। जिला परिषद के आवास के पास उसकी टायर की दुकान थी। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। हत्या किसने की, ये अभी साफ नहीं हो सका है। प्रिंस की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई| मृत के पिता राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वे जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे। पहले वो राष्ट्रीय जनता दल में थे। बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे। मौके पर सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, एसडीपीओ रहमत अली, भगवान बाजार प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहा है।