पटना:(व्हीएसआरएस न्यूज) बिहार में आज पहले चरण के 71 सीटों का मतदान जारी है। इसी बीच मुंगेर में फायरिंग की घटना ने विपक्ष को बैठे बैठाए हाथ में मुद्दा मिल गया। तेजस्वी यादव और कांग्रेस के सुरजेवाला ने सुबह सुबह ही प्रेस बुलाकर सत्ताधारियों को कटघरे में खडा करने का काम किया। स्थानीय एसपी लिपि सिंह को जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया यह सवाल तेजस्वी ने खडा कर दिया। मां दुर्गा के भक्तों पर गोली चलाने वाले और उनकी हत्या करने वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात को मुंगेर के शादीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की पिटाई के बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाद में बचाव के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में करीब 25 लोग घायल भी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
दरअसल आज पीएम मोदी की बिहार में रैली भी है। इसी को लेकर सुरजेवाला ने उन पर भी तंज कसा है। सुरजेवाला यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मअगर नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार को प्रधानमंत्री ने बर्खास्त नहीं किया तो ये साफ हो जाएगा कि कहीं न कहीं उनकी प्रत्यक्ष या परोक्ष चरित्रता इसमें है। साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि संस्कार और संस्कृति भारतीय जनता पार्टी के लिए कुर्सी पर बैठने का विषय है,विश्वास का विषय नहीं। इसलिए आज पीएम अगर बिहार की धरती पर आए हैं तो उन्हें बिहार की 12 करोड़ जनता को ये जवाब देना होगा।फ
तेजस्वी ने एसपी लिपि सिंह को कहा जनरल डायर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुंगेर की एसपी और गऊण सांसद आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा है कि लिपि सिंह जनरल डायर बनने का अधिकार किसने दिया। मुंगेर की घटना मामूली नहीं है। हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की सख्ती से जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। मुंगेर की घटना को की भर्त्सना करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि बिहार पुलिस को जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ राज्य के गृह मंत्री भी हैं उन्हें मुंगेर की घटना पर जवाब देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ट्वीट करने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुंगेर में जिस प्रकार से नौजवानों को के ऊपर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई है वह बिहार के हालात को बताने के लिए काफी है।