मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज अवर निबंधन कार्यालय के वरीय कातिब भगवान जी प्रसाद का असामयिक निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही मीरगंज अवर निबंधन कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। वह मीरगंज थाने के विशुनपुरा गांव के रहने वाले थे। पिछले पांच दशक से वह कातिब के तौर पर कार्य करते रहे है। मंगलवार को अचानक ह्दय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया। उनके पैतृक गांव विशुनपुरा में ही अंतिम संस्कार किया गया।
जहां बड़ी संख्या में कातिब व अन्य लोग मौजुद थे। इधर, निधन की सूचना पर निबंधन कार्यालय मीरगंज के परिसर में कातिब संघ की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईशवर से प्रार्थना की गई। उसके बाद कचहरी के कार्य बाधित नहीं किए गए। कातिब संघ के सचिव रामाजी प्रसाद ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान जी प्रसाद बहुत ही वरिष्ठ कातिब थे। उनका स्वभाव सरल व सहज था।
मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, सचिव रामाजी प्रसाद,मनीष तिवारी उर्फ बिट्टू तिवारी, वीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, कौशल प्रसाद,अभय शंकर शरण, नंदजी तिवारी, अरूण श्रीवास्तव, पारसनाथ प्रसाद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, जमील अहमद आदि थे।