पूर्वी चंपारण| व्हीएसआरएस न्यूज: रक्सौल पूर्वी चंपारण अनुमंडल मुख्यालय से सटे बारा जिला पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सोमवार के देर संध्या अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर से दी गई । बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अचानक वाहन जांच शुरू किया। जांच के क्रम में नेपाल के सिमरौनगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार हरिहरपुर निवासी बद्री साहनी को देशी पिस्टल एक कारतूस और बा 8 प 3811 के साथ गिरफ्तार किया। उक्त व्यक्ति बाइक के सीट के नीचे अवैध हथियार छिपाकर रखा था। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस विभिन्न बिन्दुओ पर जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति किसी अपराधी गिरोह से जुड़ा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से निकला था। इसके अलावे हथियार तस्करी से तो नहीं जुड़ा है इसपर भी पुलिस जांच कर रही हैl बता दे कि कारोना संक्रमण को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील है। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सरकार को भंग कर दिया हैं। जिससे नेपाल के पर्सा, बारा, रौतहट, जनकपुर, काठमांडू यानी नेपाल के मेंची से महाकाली तक के जिलों में लगातार आंदोलन चल रहा है। इस बीच नेपाल प्रतिनिधि सभा का चुनाव का घोषणा भी हो गया है। इस अवैध हथियार का प्रयोग आंदोलन या चुनाव के लिए अवैध हथियारों का भंडारण तो नहीं किया जा रहा है।
आपको बताते चले कि पिछले दस दिन में नेपाल के धरान, सुनसरी सहित तीन स्थलों पर अवैध हथियारों के साथ पुलिस आधे दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से नेपाल सुरक्षा एजेंसियों की बेचैनी बढ़ गई है। नेपाल में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता का निर्देश दिया गया है।