भागलपुर| व्हीएसआरएस न्यूज: नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा को लेकर मंगलवार दोपहर में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। मामला गंगा पार कमलाकुंड दियारा का है, जहां पर गंगा से निकले जमीन पर अपना अपना अधिकार जमाने को लेकर विवाद हुआ और गोलीबारी हुई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार अपराधियों से काफी डरा हुआ है ।इस गोलीबारी की घटना में में चंद्र किशोर यादव सहित उनके तीन पुत्र कसुमन यादव, राकेश यादव और कारे लाल यादव घायल हो गए हैं।
घायल सुमन यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुमन यादव के पेट मे गोली लगी है, राकेश यादव और चन्द्र किशोर यादव को हाथ में, जबकि कारे लाल को उसके सिर को गोली छूते हुए निकल लगी। फिलहाल सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद माया गंज अस्पताल में रेफर किया गया है।
घायल सुमन यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुमन यादव के पेट मे गोली लगी है, राकेश यादव और चन्द्र किशोर यादव को हाथ में, जबकि कारे लाल को उसके सिर को गोली छूते हुए निकल लगी। फिलहाल सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद माया गंज अस्पताल में रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर सहित परवतता एवं इस्माइलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जांच कर रहीी है बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में सागर यादव एवं उसके अन्य सहयोगी के साथ चंदू उर्फ चंद्र किशोर यादव के बीच गोलीबारी हुआ है। वही घायल चंदू उर्फ चंद्र किशोर यादव का कहना है कि गंगा नदी के पूरब दक्षिण कोने में कटाव के बाद निकली जमीन में 16 बीघा जमीन है, जिसपर हमलोग खेती करते हैं। इस जमीन को सागर यादव कब्जा करने के लिए एक साल से लगातार कोशिश करता आ रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 10-11 बजे सागर यादव, मनोज यादव, अनुज यादव सहित करीब 10 लोग हथियार के साथ खेत पर आ धमके। खेत से बाहर निकलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए।
आपको बताते चले की चंदू और चंद किशोर के भाई अजय यादव की हत्या हो चुकी है। इसमें घायल राकेश यादव के भाई अजय यादव को गोली से छलनी कर दिया था। इस मामले में पप्पू यादव, मुकेश यादव, विकास यादव सहित कुल छह आदमी नामजद किये गए थे, जिसमें तीन लोग जेल में हैं।