गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के हजियापुर वार्ड 7 में स्फीहा द्वारा अंतराष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं इसकी जानकारी कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार सत्संगी ने दी और उन्होंने बताया कि आज विश्व पर्यावरण की समस्या से झूझ रहा है।
बढ़ती जनसंख्या के साथ जंगलों की कटाई, अधौगिकीकरन के कारण जहरीला धुंआ उगलते कल कारखाने, शहरों में उगलते कॉन्क्रीट के जंगल प्रकृति के सामने चुनौती बन कर खड़े हैं। ऐसे में पर्यावरण के संरक्षण की जागरूकता के लिए स्फीहा अंतरराष्ट्रीय निबन्ध कार्यक्रम किये जा रहे है। लोगों को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किये जाएंगे।
इस कार्यक्रम में गोल्डी कुमारी, नंदनी कुमारी, रितु कुमारी, रानी जयसवाल, ईशा जायसवाल, बिट्टू दयाल, सक्षम स्वामी, ऋतिक राज, राजीव रंजन, अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थी। मौके पर राधास्वामी मत के जिला सेक्रेटरी अनूप श्रीवास्तव , शारधा कुमारी, उमरावती देवी, प्रेम दयाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।