पटना। व्हीएसआरएस न्यूज: राजधानी पटना की एक बेटी पिछले 12 दिनों से अगवा है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है| मामला दानापुर का है जहां 17 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया लेकिन दो थानों की पुलिस भी अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है|
मिली जानकारी के अनुसार गत 18 तारीख से प्रिया कुमारी जो कि मठियापुर के रहने वाली है गायब हो गई| दानापुर थाने में उसके अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया, लेकिन मामला शाहपुर थाने पर थोप दिया गया| शाहपुर थाने ने भी जब मामला दर्ज नहीं किया तो दानापुर थाना में मामला दर्ज किया गया|
आपको बताते चले की दोनों थानों की पुलिस परिजनों को हर बार सिर्फ अब तक सिर्फ सांत्वना दे रही है और परिजन थानों के साथ-साथ डीएसपी सिटी एसपी और एसएसपी तक गुहार लगाते थक चुके हैं| अभी तक बेटी का पता नहीं लग सका है| वही 18 नवंबर को प्रिया अपनी मां को यह कहकर घर से निकली थी कि सहेली के घर प्रैक्टिकल की कॉपी लेने जा रही है| प्रिया अपनी सहेली के घर पहुंची थी लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी| परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने बेटी को फोन लगाया| बार-बार फोन लगाने के बाद भी प्रिया ने फोन नहीं उठाया| कुछ देर के बाद प्रिया ने खुद फोन कर मां को बताया कि हम बदमाशों के बीच में फंस गए हैं|