गया| व्हीएसआरएस न्यूज: गया शहर से सटे मानपुर के मुफ्फसिल थाना के भुसूंडा मोड़ पर गुरुवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान मानपुर बालाजी कॉलोनी के रहने वाले कोचिंग संचालक गौतम कुमार के रूप में की गई। घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया। वे प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के समझाने का भी असर नहीं हुआ है।
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि भुसूंडा के समीप सड़क किनारे एक हाइवा पहले से खड़ा था। इसी क्रम में आ रहे दूसरे हाईवा ने बाइक सवार गौतम को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गौतम कुमार का पैतृक घर झारखंड राज्य के हंटरगंज में है। फिलहाल वे मानपुर के बालाजी कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे थे। यहां वे बच्चों को कोचिंग में अंग्रेजी पढ़ाते थे। उनकी मौत से छात्र काफी आक्रोश्ाित हैं।