सुपौल। व्हीएसआरएस न्यूज: सुपौल में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई। जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ एएसआई आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले रंगीन मिजाज एएसआई की जमकर पिटाई की इसके बाद कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराई। एएसआई पर आरोप है कि घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती की। घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह में सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होते ही एसपी मनोज कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से एएसआई संजय शुक्ल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। अगर एएसआई दोषी पाया गया तो विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सुपौल जिले के भीमपुर थाना में पदस्थापित अय्याश एएसआइ संजय कुमार से जुड़ा है, जिसे बीते देर रात थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने पुलिस के घिनौने हरकत पर उसकी खूब खबर ली। पहले तो द उसकी जमकर धुनाई कर दी। अश्लील गालियां भी दी। एएसआइ के साथ दुर्व्यवहार किया। काफी गाली-गलौज कर उसे घेर कर बंधक बना लिया। कोई उसे जान मार देने की बात कर रहे तो कोई मारने से माना भी कर रहे थे। बावजूद इसके आक्रोशित लोगों ने उसे भरी सभा में कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराया।
वहीं घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को लगी तो ग्रामीणों के चंगुल से एएसआई छुड़ाया। इस बीच लोगों ने एएसआइ की वीडियो बना ली गई। जो कई सोशल साइट लगातार वह वायरल हो रहा है। कुछ वीडियो में ग्रामीण एसएसआइ को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। साथ में लाठी और हाथ से उनकी पिटाई करते हुए भी वीडियो में नजर आ रहे है।
आपको बताते चलें कि एसपी ने एएसआई के हर की जानकारी मिलते ही उसे निलंबित कर दिया है। उस एएसआइ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरीय अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने वायरल वीडियों को देख ग्रामीणों की पहचान करनी शुरू कर दी है, ताकि कानून को हाथ में लेने वाले के विरूद्व न्यायसंगत कार्रवाई की जा सके। एक तरह जहां पुलिस महकमा उक्त एएसआई के हरकतों से जहां शर्मसार हैं वहीं दूसरी ओर कानून को हाथ में लेने वालों को भी चिन्हित करने में लगी है।