गया। व्हीएसआरएस संवाददाता: डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगैया निवासी विष्णु यादव के 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव के रूप में की गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह इमामगंज बगैया मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जाम की वजह से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।
ट्रैक्टर से गिरने के बाद आ गया उसी के चपेट में
मिली जानकारी अनुसार कल गुरुवार की देर शाम मजदूरी कर कृष्णा यादव घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। डुमरिया प्रखंड के कालिदास के पास स्टेट हाईवे पर यह हादसा हुआ। इससे कोहराम मच गया। इसके बाद शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
वहीं परिजनो ने बताया कि कृष्णा यादव ट्रैक्टर पर लेबर का काम कर रहा था। गुरुवार को मवेशी की कुट्टी लेकर ट्रैक्टर से डुमरिया गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में कालीदह पुल के पास ट्रैक्टर से वह गिरकर उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौत उसी समय हो गई। लेकिन स्वजनों को इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह मिली। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।