गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार व एक बाइक सवार जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साइकिल सवार बंगरा गांव का ही रंगीला पड़ित बताया गया है।
वहीं उचकागांव थाना क्षेत्र के कवही गांव में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बैका सवार कटेया थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार बताया गया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के देखरेख में इलाज चल रहा है। साइकिल सवार किसी काम से अपने गांव से बाहर जा रहा था। इस बीच बंगरा गांव में ही उसकी साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह जख्मी हो गया। उधर कटेया थाना क्षेत्र का प्रिंस कुमार अपने गांव से उचकागांव थाना क्षेत्र के कवही गांव की ओर जा रहा था। इस बीच दुर्घटना का शिकार हो गया।
स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में दोनों का इलाज जारी है।