गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देख कर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां परिजन एम्बुलेंस से लेकर रवाना हो गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों से एंबुलेंस पर लादकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
वहीं बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजूहट्टी गांव में साइकिल के धक्के से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार गांव में ही बुजुर्ग महिला को टहलने के दौरान धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उधर नगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जख्मी बाइक सवार उत्तर प्रदेश से पटना जा रहा था। इस बीच में जैसे ही नगर थाना क्षेत्र में पहुंचा कि उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी उत्पन्न हो गया था।