भोजपुर| व्हीएसआरएस न्यूज: बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रमडिहरा इलाके में बुधवार की देर रात से लापता राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सुनसान स्थल पर फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। हत्या से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। उन्होंने भोजपुर के गड़हनी के सहंगी मोड़ के समीप ही आरा-सासाराम स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। मृतक 25 वर्षीय रवि यादव आयर थाना के भेड़री गांव निवासी रिटायर्ड फौजी हरिद्वार यादव का पुत्र था। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
मिली जानकारी अनुसार आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी रवि यादव सामाजिक कार्यकर्ता था। वह राजद व महागठबंधन से जुड़ा था। बुधवार को पहले गड़हनी प्रखंड में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में भाग लेने गया हुआ था। इसके बखद शाम पांच बजे एक श्राद्ध कर्म में भाग निकले गया हुआ था। उसी के बाद से लापता चला आ रहा था।
वही रवि यादव के घर नहीं पहुंचने पर स्वजन समेत सगे-संबंधी पूरी रात जहां-तहां खोजते रहे। आयर थाना को भी सूचना दी गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच गुरुवार की सुबह गड़हनी थाना के रमडिहरा आहर से लापता युवक का शव बरामद किया गया। मौके पर बाइक भी पड़ी थी। बाद में वहां पर भीड़ जमा हो गई।
आपको बताते चले कि इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सहंगी मोड़ के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे को शव के साथ जाम कर दिया। जिससे परिचालन ठप हो गया। सड़क पर उतरे लोग अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।