आरा। व्हीएसआरएस न्यूज: भोजपुर जिले के बड़हरा इलाके में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुआं में लटका दिया गया। मंगलवार की सुबह बड़हरा थाना के बखोरापुर-लौहर मार्ग स्थित कुआं से शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। बाद में कुआं से शव को बाहर निकाला गया। मृतक के गर्दन में प्लास्टिक की लंबी रस्सी बंधी पाई गई है। हालांकि, मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में लगी हुई हैं। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। शव का पोस्टमाॅर्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया जा रहा है।
खेत की ओर गए ग्रामीणों की पड़ी नजर
मिली जानकारी अनुसार बखोरापुर-लौहर मार्ग से सटे एक पुराना कुआं अवस्थित हैं। मंगलवार की सुबह बखोरापुर के ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इस दौरान कुआं में पड़े महिला के शव पर नजर पड़ी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार भी वहां पहुंच गए। इसके बाद जवानों और ग्रामीण की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी।
कुआं में फेंका गया शव
वहीं वारदात को लेकर छानबीन में लगी पुलिस के अनुसार किसी गुप्त स्थान पर युवती की हत्या की गई है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बखोरापुर-लौहर मार्ग स्थित कुआं में रस्सी से बांधकर छुपा दिया गया हैं। रात में वारदात को अंजाम. देने और छुपाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बताते चलें कि वारदात को लेकर तरह-तरह की अटकलों लगाई जा रही हैं। एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर बड़हरा पुलिस केस का पर्दाफाश करने में जुट गई है।