गया| व्हीएसआरएस न्यूज: डोभी इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की से म्यूजिक स्टूडियो में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई और दो आरोपितों को दबोच लिया। हालांकि, एक अभियुक्त अब भी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। पीडि़त किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार गया जिले के डोभी स्थित एक म्यूजिक स्टूडियो में गत रात्रि अपने घर से तीन दिनों से फरार नाबालिग लड़की को एक म्यूजिक स्टूडियो के संचालक सहित दो अनय के द्वारा दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के द्वारा अपने घर लौट के अपने परिजन को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसके स्वजन उसे लेकर झारखंड के चतरा सदर थाना पहुंचे। परिजनों की शिकायत के बाद चतरा थाना पुलिस लड़की को लेकर डोभी पहुंची। डोभी थाना के सहयोग से चतरा मोड़ स्थित म्यूजिक स्टूडियो पहुंची।
वही म्यूजिक स्टूडियो में रह रहे दो युवक को लड़की के पहचान के बाद मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। म्यूजिक स्टूडियो के एक अन्य संचालक फरार हो गया। पुलिस ने स्टूडियो को सील कर दिया है। पुलिस सूत्र के अनुसार म्यूजिक स्टूडियो के संचालक अंगरा गांव का संगम उर्फ पीटर बलमुआ, साहपुर के राहुल कुमार और लालू कुमार शामिल है। जिसमे राहुल और लालू को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गयी जबकि पीटर बलमुआ भागने में सफल रहा।
आपको बताते चले कि लड़की के द्वारा बताया गया कि उसे बहला-फुसला कर एक शादीशुदा महिला के द्वारा इस जगह पर लाया गया था। इन लोगों ने उसके साथ मिलकर इस घटना का अंजाम दिया। उक्त महिला ने काम दिलाने के नाम पर मुझे इस जगह रविवार के देर रात्रि मुझे यहां पर लाया गया था। सोमवार के सुबह ही उक्त महिला ने लड़की को झारखंड के बस में बैठा दिया। जिसके बाद वो घर पहुंची।