गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र बस स्टैंड में नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिलाकर एक मजदूर को लूट लिया। लूट का शिकार मजदूर सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सत्यनारायण मेहता का पुत्र दिनेश मेहता बताया गया है।
इलाज के लिए उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनेश मेहता महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता था। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वे अपने घर के लिए चला था। इस बीच में जैसे ही गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में पहुंचा कि नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशा खिलाकर उसके पास से मोबाइल आठ हजार रुपय समेत अन्य संपत्ति की लूटपाट कर ली। बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
इलाज के बाद होश में आने पर मजदूर ने अपना नाम पता बताया। इसके बाद सदर अस्पताल के कर्मी उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं। उधर डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जा रही है। बताया जा रहा है कि नशा खुराना का आतंक गोपालगंज शहर में इन दिनों बढ़ गया है।
जिसके कारण आए दिन दूसरे प्रदेशों से कमा कर घर लौट रहे मजदूर लूट के शिकार हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी मामले की छानबीन करने में जुट गई है।