पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। पशुपालन निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल ने बुधवार को मध्य प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और केरल के अलावा दक्षिण के प्रदेशों में बर्ड फ्लू की पुष्टि से बिहार में भी खतरे को लेकर चेताया गया है। हालांकि चिकन और अंडा के अलावा मछली की बिक्री पर कहीं रोक नहीं लगाई गई है।
वही पशुपालन निदेशालय के अनुसार कई बार सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे लक्षण से भी बर्ड फ्लू के खतरे बढ़ जाते हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि चिकन और अंडा सही तरीके पका कर खाने पर इस तरह के खतरे से बचा जा सकता है।
मिली जानकारी अनुसार बिहार में अभी तक कहीं पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर अलर्ट जारी किया गया है। दूसरे प्रदेशों में कौवों में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मुर्गा या अंडा में अभी तक कहीं भी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में बिहार वासियों के लिए थोड़ी राहत की बात है।
हालांकि जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जिला पशुपालन अधिकारियों को अलर्ट रहने का ताकिद दिया गया है। यही नहीं, तत्काल सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वाट्सएप ग्रुप या कहीं भी किसी तरह आशंका होने पर तत्काल निदेशालय को सूचित को कहा गया है। बिहार में कहीं भी किसी तरह की बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।