गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के विभिन्न जगहों पर सदर सीओ ने छापेमारी कर बिना मास्क के दुकान चलाने पर दो दुकानों को सील कर दिया। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के जंगलिया मोड़ पर स्थित मेंस कॉर्नर नामक एक दुकान को मास्क नहीं पहन कर दुकान चलाने को लेकर सील कर दिया गया। वहीं हॉस्पिटल चौक पर स्थित अशोक कलेक्शन को भी सील कर दिया गया।
सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बरसे संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर घूमकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने के साथ ही बिना मास्क के दुकान चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया गया। सीओ ने बताया कि बिना मास्टर के घूम रहे लोगों 52 लोगों से 26 सौ रुपए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई।
वहीं शहर के घोष मोड़ के पास बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला गया। जुर्माने की राशि नहीं भरने वाले लोगों से उठक बैठक भी कराई गई। उधर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मास्क जांच अभियान चलाने से लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस प्रशासन की टीम को देखते हुए बिना मास्क पहन कर घूम रहे लोग वहां से भागते हुए नजर आए।
इस कार्रवाई के दौरान नगर थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद समेत अन्य पुलिस बल की टीम भी मौजूद रही। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।