रजौली| व्हीएसआरएस न्यूज: समिति जांच चौकी पर शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम झारखंड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रांची से बिहारशरीफ आ रही विष्णु रथ बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के क्रम में दस बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। वह झारखंड से यह शराब खरीदकर ला रहा था।
रांची से बिहारशरीफ आ रही बस में सवार था यात्री
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह करीब चार बजे झारखंड की ओर से आने वाली सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान विष्णु रथ बस को जांच के लिए रोका गया। शराब मिलने पर रजौली थाना क्षेत्र के डोपटा निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चलें कि होली पर्व के पहले से ही रजौली चेक पोस्ट पर डीएम और एसपी के आदेश के बाद 24 घंटा झारखंड की ओर से आने वाली सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसी दौरान शराब की कई बड़ी खेप पकड़ी गई है। नवादा में शराब कांड होने के बाद उत्पाद विभाग के आयुक्त ने रजौली चेकपोस्ट का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कैनर मशीन लगाने को लेकर चर्चा हुई थी।