गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा बाजार से घर लोट रहे एक बुर्जुग को ट्रक ने मधुबनी चौक के पास एनएच 28 पर कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य वृद्ध भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सिधवलिया थाना क्षेत्र के ही कल्याणपुर मठिया गांव का देवेन्द्र सिंह बताया गया है।
घायल उसी गांव का सुरेन्द्र सिंह है। इलाज के लिए घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सिधवलिया थाना प्रभारी रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार को साइकिल सवार देवन्द्र सिंह और सुरेन्द्र सिंह थाना क्षेत्र के बरहिमा बाजार से अपने घर लौट जा रहे थे। एनएच 28 को दोनों पार कर ही रहे थे कि अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
आपको बताते चले कि घटना की सूचना मिलने के बाद सिघवलिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। उधर वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।