वैशाली| व्हीएसआरएस न्यूज: वैशाली जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात सामने आई है। मामला तब सामने जब लड़की का शव गांव के निकट ही एक पोखर में देखा गया। यह लड़की करीब चार-पांच दिन से लापता थी। मामले में गांव के ही छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले का एक दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें एक लड़की को भी आरोपित बनाया गया है।
मां ने दर्ज कराई है प्राथमिकी
कटहरा ओपी में दर्ज प्राथमिकी में लड़की की मां का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गत 6 फरवरी को सुबह शौच के लिए निकली थी। उसके बाद से वह गायब हो गई। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे लड़की का शव आरोपित के घर के निकट ही पोखर में देखा गया।
आरोपित बनाए जाने से मामला सनसनीखेज
आपको बताते चले कि प्राथमिकी में मुजफ्फरपुर के मनियारी थाने के पकाही गांव निवासी अवधेश राय के पुत्र राजीव कुमार के अलावा बैजू कुमार, डॉ. शशिभूषण कुमार, अरुण राय तथा बाघी गोपीनाथ गांव निवासी उमेश राय सहित छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में एक मवेशी डॉक्टर, पैक्स अध्यक्ष और एक युवती को भी घटना में सहयोग करने का आरोपित बनाया है। मां ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है।