पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के अगुवाई में पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सरकार में शामिल भाजपा के सभी मंत्रियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। वही भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने उपाध्याय के राष्ट्र निर्माण और पार्टी के लिए किए गए योगदान को याद किया।
अंतिम क्षण तक किया संगठन विस्तार
इस बारे मे भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले वर्ष भर के कार्यक्रमों में यह एक प्रमुख कार्यक्रम है। जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हैं। पंडित उपाध्याय के सुझाए अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ मां भारती को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए अपने तन-मन और यथासंभव धन समर्पित करने का संकल्प लेते हैं। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राण को न्योछावर कर दिया। अंतिम क्षण तक संगठन के विस्तार एवं देश में राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की चिंता करते थे।
अर्पित की श्रद्धांजलि
आपको बताते चले कि श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सह संगठन महामंत्री शिव नारायण महतो, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधि मंत्री प्रमोद कुमार, पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, कला संस्कृति एवं खेल कूद मंत्री आलोक रंजन झा, खान एवं भूततत्व मंत्री जनक राम, सांसद सुशील सिंह, विधायक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह विवेकानंद पासवान के अलावा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह राजेश झा राजू और प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।