गया| व्हीएसआरएस न्यूज: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरगंज मोहल्ले में बुधवार की दोपहर बंधन बैंक के कर्मी को गोली मारकर करीब अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। गोली से घायल बैंक कर्मी को पहले जयप्रकाश नारायण अस्पताल और फिर उसके बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। गोली उसकी जांघ में लगी है। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
घटनास्थल पर पहुंचे सिविल लाइन थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि बंधन बैंक कर्मी पवन कुमार सिंह को अपराधियों ने पैर में गोली मारी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। कुल कितनी राशि लूटी गई है यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि यह डेढ़ लाख बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल बैंक कर्मी कलेक्शन करने का कार्य करते हैं। वे हिसुआ नवादा के रहने वाले हैं।
आपको बताते चले कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहरहाल अपराधियों क दुस्साहस से आमलोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि इस तरह से दिनदहाड़े लूट की वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होना तो लाजिमी है।