मुज़फ्फरपुर| व्हीएसआरएस न्यूज: सदर व करजा थाना के सीमावर्ती इलाका पताही के समीप शनिवार की सुबह डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गईं। मृतक की पहचान नयाटोला के महाराजा कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। लोगों की सक्रियता से डंफर तो पकड़ा गया। लेकिन चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची करजा थाने की पुलिस द्वारा लोगो को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की जा रही है। लोग मुआवजा की मांग कर रहे है।
मिली जानकारी अनुसार घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस का कहना है कि सीओ को जानकारी दिया गया है। नियम के अनुसार मुआवजा दिया जायगा। बताया गया कि महाराजा नयाटोला से पकड़ी स्थित दुकान पर जा रहा था। जहां वह काम करता है। इसी क्रम में सामने से आ रही डंफर की चपेट में वे आ गए। स्थानीय लोगो द्वारा कहा जा रहा कि कुहासे के कारण दुर्घटना हुई है।