रोहतास| व्हीएसआरएस न्यूज: बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आमाडाढ़ गांव में एक युवक मशीन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण उसे करुणा अस्पताल में इलाज के लिए लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक जरलाही मठिया का निवासी महेंद्र सिंह का 30 वर्षिय पुत्र विकास कुमार है।
मिली जानकारी के अनुसार जरलाही मठिया निवासी विकाश पूर्व में मुंबई में काम करता था। कुछ दिनों पूर्व 25 अक्टूबर को वह अपने गांव हमेशा के लिए लौटा था। यहां आने के बाद वह एक ट्रैक्टर खरीदा था और कृषि कार्य में जुटा था। गुरुवार को देर शाम बगल के गांव आमाडाढ़ मे अपना धान झारने वाले मशीन ले गया था । धान झारने के क्रम में चलती मशीन और उसमें लगे पाटा की चपेट में आ गया जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया और पाटा के चपेट में आने से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन की स्थिति में स्थानीय लोग और परिजन जख्मी को बिक्रमगंज करुणा अस्पताल में लाये जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को अहले सुबह मौत हो गयी। युवक के मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।
बता दे विकास के माता पिता भाई के अलावा उनकी पत्नी पांच वर्षीय पुत्री अम्बिका कुमारी ,चार वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कुमार एवं डेढ़ माह का एक दुधमुंहा बच्चा है । विकास अपने घर का होनहार युवक था। अपने माता पिता और परिवार के देख रेख की जिम्मेवारी उसी के कंधे पर थी। सामाजिक कार्यकर्ता और लोजपा के प्रांतीय नेता अनंत कुमार गुप्ता ने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही शव को पुलिस के साथ आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराने गए। उन्होंने बताया कि युवक का अंतिम संस्कार गांव में ही हो रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जो भी सम्भव हो पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का अनुरोध किया है।
इस बारे में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। नववर्ष के पहले ही दिन इस विभत्स घटना से गांव के लोग काफी दुःखी हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।