औरंगाबाद| व्हीएसआरएस न्यूज: ओबरा थाने के ललारो निवासी नीशू कुमार यादव के 6 वर्षीय बेटी नब्या कुमारी का शव बुधवार को चंदा रजवाहा नहर के प्रसन बिगहा के समीप नहर से बरामद किया गया है। बताया जाता है मासूम 6 वर्षीय मृत नब्या कुमारी 3 जनवरी को घर से बाहर खेलने निकली थी। परंतु दोपहर बाद घर नही लौटी। तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी गई थी।
आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई। परंतु नहीं मिलने पर उनके परिजनों के द्वारा ओबरा थाने में लापता होने की सूचना दी गई थी। बुधवार की सुबह नहर में बच्ची के शव को देख ग्रामीणों ने गांव में पहुंचकर सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण व परिजन पहुंचे। तो शव की पहचान नब्या के रूप में परिजनों ने की। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेज दिया गया।
इस बारे मे थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि यह मासूम बच्ची है। लगता है कि खेलने के क्रम में फिसल कर नहर में जा गिरी और उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। वही ग्रामीणों की माने तो मृतक नीशु यादव की इकलौती बेटी थी। घटना के बाद इसकी माता मुनि देवी समेत अन्य परिजनों का रो रोकर हाल बुरा हो गया है। परिजनों की रुलाई से आस पास के ग्रामीणों को आंखों में आंसू भर गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।