खगड़िया| व्हीएसआरएस न्यूज: खगडि़या के कुख्यात अपराधियों की गैंग ने अंधाधुंध फायरिंग की। यह घटना पसराहा थाना क्षेत्र में घटी। फायरिंग में एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, राजद के एक नेता सहित कई के जख्मी होने की सूचना है। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर दिया गया है। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जेल में बंद अपराधी गुड्डू सिंह के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी अनुसार पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा गांव स्थित अनुसूचित टोला के पास बुधवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पसराहा निवासी प्राइवेट शिक्षक नृपेंद्र कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि राजद नेता साकेत कुमार सिंह उर्फ गुडू को भी गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी है। उन्हें इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया है।
गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार समेत पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार और अन्य थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। काफी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फायरिंग सुड्डु सिंह और एक दर्जन अपराधियों ने की है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव और दहशत है। यहां बता दें कि खगडि़या के कुख्यात अपराधी गुड्डु सिंह जेल में बंद हैं। वही इस गिरोह का संचालन करता है। गुड्डू सिंह के इशारे पर ही फायरिंग हुई है। गुड्डु सिंह की पत्नी नीतू देवी पसराहा पंचायत की मुखिया हैं।
घटना की पुष्टि गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक घायल है। गोलीबारी का आरोप जेल में बंद कुख्यात गुड्डू सिंह के भाई सुडू सिंह पर है। पहरहा में काफी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है।