गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के समीप कार व बाइक की में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि एक कार पर सवार होकर पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के ज्ञान प्रकाश और उसका भाई अभिनव भारती गोरखपुर से अपने गांव जा रहे थे। उधर बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव के खेदी प्रसाद गोपालगंज की तरफ आ रहे थे। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास कार जैसे ही पहुंची की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए और कार डिवाइडर से टकरा गई।
जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सदर अस्पताल में मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने घायलों का हाल भी जाना।
पुलिस व अस्पताल कर्मियों की मदद से घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी गई इसके बाद परिजन अपने गांव से गोपालगंज के लिए रवाना हो गए।