गया| व्हीएसआरएस न्यूज: गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेदही गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन किया गया। जिसमें ऑपरेशन के समय ही महिला की मौत हो गई। शनिवार के अल सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली तो काफी संख्या में लेदही गांव पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ हंगामा करने लगे। यह देख डॉक्टर वहां से भाग खड़ा हुआ।
मिली जानकारी अनुसार रघनाथपुर गांव के विनोद चौधरी की पत्नी रिंकी देवी उम्र के 33 वर्ष पेट की बीमारी से ग्रस्त थी। इसके ऑपरेशन के लिए गया जा रही थी। लेकिन झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा बहला-फुसलाकर कहा गया कि हम गया से डॉक्टर बुलाकर तुम्हें यहीं पर ऑपरेशन कर देंगे। यह बात मान कर परिजनों ने शुक्रवार को रात इसका ऑपरेशन कराने को तैयार हो गया। लेकिन डॉक्टर के द्वारा किसी को नहीं बुलाया और ऑपरेशन करने लगा। लगभग एक बजे रात्रि में उक्त महिला की मौत हो गई।
बताते चलें कि रिंकी देवी के 3 बच्चे भी हैं। सभी नाबालिग हैं। इधर परिजनों का तीनों बच्चों को देख लोगों की आंखें आंसुओं से झलक रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। इधर थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि घटना की सूचना मिली है पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।