पटना | व्हीएसआरएस न्यूज: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार सिमुतला आवासीय विद्यालय के छात्र कैलाश कुमार और आरएल कॉलेज खगडिया की छात्रा मधु भारतीय संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं। दोनों को 463-463 अंक मिले हैं। कैलाश मूल रूप से सुपौल जिला के पोस्ट सिमरिया गांव अथलाका बलेही का मूल निवासी हैं। इनके पिता उपेंद्र मंडल किसान है, जबकि माता गृहणी है। कैलाश अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ अपने गुरुजनों को दिया।
आईएएस बनकर करना चाहते हैं देश की सेवा
कैलाश आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने आगे आइएएस की तैयारी में लग जाएंगे। उनके माता-पिता का भी यही सपना है।
बड़ी बहन भी बनी थी स्टेट टॉपर
वही खगड़िया की बेटी मधु भारती इंटर आर्टस की स्टेट टॉपर बनी है। उन्होंने खगड़िया का नाम रोशन किया है। मधु आरलाल कॉलेज(प्राइवेट कॉलेज) खगड़िया की छात्रा है। मालूम हो कि मधु भारती की बड़ी बहन कीर्ति भारती वर्ष 2016 में इंटर आर्टस की स्टेट टॉपर रही है। मधु भारती जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत राजाजान-वार्ड चार की रहने वाली है। वे तीन बहन हैं। उनकी छोटी बहन सुधा भारती वर्ग छह की छात्रा है। उनके पिता विश्वंभर प्रसाद बापूजी स्मार विद्यालय मानसी में शिक्षक हैं। मां रिभा कुमारी गृहिणी है।
मधु भारती की आरंभिक शिक्षा बापूजी स्मारक विद्यालय मानसी से हुई। जनता हाई स्कूल से मैट्रिक की। इसके बाद इंटर में आरलाल कॉलेज में नामांकन लिया। वह सिविल सेवा में जाना चाहती है। मधु भारती को 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
मधु भारती कहती हैं- कोरोना काल में पठन-पाठन कठिन था। लेकिन, मैंने सेल्फ स्टडी इज वेस्ट स्टडी के मूलमंत्र पर काम किया। यह मंत्र पिताजी से मिला। पठन-पाठन में समस्या आने पर ऑनलाइन यू-टयूब का सहारा लिया।