पुणे | व्हीएसआरएस न्यूज: महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर जो कि ऑरेंज सिटी के नाम से भी जाना है| पिछले कुछ सालो में अपराध में काफी बढ़त देखी गयी है| जिसके बाद अब नागपुर को क्राइम से भी जाना जाने लगा| फ़िलहाल नागपुर अब अपराध के मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर दुसरे स्थान पर है| इसको लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने इस सम्बन्ध में एक रिपोर्ट जारी कि है|
जिसके अनुसार २०१९ में प्रति एक लाख आबादी पर नागपुर में हत्याओ कि दूसरी बड़ी संख्या है| वही बिहार कि राजधानी पटना इस सूचि में सबसे ऊपर है| पटना में प्रति एक लाख जनसंख्या पर ४.७ प्रतिशत हत्याएं होती है| दिल्ली में ३.१ प्रतिशत है| जयपुर में यह ३.० प्रतिशत है और लखनऊ में यह २.६ प्रतिशत है|
आपको बताते चले कि मुंबई को इस मामले में देश के प्रथम २० शहरो में शामिल किया गया है| जिसमे पुणे १३वे और मुंबई को १७ वे स्थान पर रखा गया है| हालाँकि पुणे में प्रति एक लाख आबादी में १.५ प्रतिशत हत्या के मामले है|