Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर का राष्ट्रीय महिला कुश्ती स्पर्धा में नाम लौकिक करने वाली राष्ट्रीय कुश्ती सुवर्ण पदक विजेता प्रगति गायकवाड का आज चिखली में विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष,व्हीएसआरएस न्यूज के प्रधान संपादक डॉ.लालबाबू गुप्ता के करकमलों द्धारा भव्य सत्कार किया गया। प्रगति गायकवाड को प्रभू श्रीराम की प्रेम तस्वीर,शाल,पुष्पगुच्छ देकर डॉ.लालबाबू गुप्ता ने सम्मान किया। साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। हरसंभव मदद के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रगति गायकवाड के पिता विनोद गायकवाड उपस्थित थे।
हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा खेलो इंडिया में चयन
प्रगति गायकवाड ने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा खेलो इंडिया 2022 में चयन हुआ है। दिसंबर 2021 में झारखंड के राची में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में 54 किलो महिला वर्ग में सुवर्ण पदक विजेता घोषित हुई थी। पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त राजेश पाटिल और तात्कालीन महापौर उषा माई ढोरे ने सत्कार करके हौसलावजाही किए थे।
शहर की एकमात्र राष्ट्रीय महिला कुश्ती सुवर्ण पदक विजेता
प्रगति गायकवाड के बारे में कहा जाए तो एक साधारण,संघर्षशील परिवार से हैं। पिता का छोटा सा व्यवसाय है। माता गृहिणी है। प्राधिकरण,निगडी में अपने परिवार के साथ रहती है,प्रेरणा माध्यमिक विद्यालय,प्राधिकरण में 11 वीं कक्षा की छात्रा है। बडा भाई समर्थ गायकवाड एक राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती पहलवान है। भाई के पदचिन्हों पर चलकर और आदर्श,मार्गदर्शन लेकर आज प्रगति गायकवाड राष्ट्रीय कुश्ती खिलाडी बनकर अपने पिंपरी चिंचवड शहर का नाम रोशन किया। शहर की यह एकमात्र महिला कुश्ती पहलवान है जो राष्ट्रीय स्तर पर जाकर सुवर्ण पदक विजेता बनी है। वर्तमान में प्रगति गायकवाड पुणे के वारजे में स्थित सहयाद्री संकुल में वस्ताद विजय काका बराटे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है।
प्रगति गायकवाड पर शहरवासियों,देशवासियों को गर्व-डॉ.लालबाबू गुप्ता
लगातार 4 वर्षों तक राष्ट्रीय कुश्ती सुवर्ण पदक विजेता का किताब हासिल करने वाली युवा महिला पहलवान के जज्बे,हौसले,साहस को विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना सैल्यूट करता है। ऐसी होनहार प्रतिभाशाली प्रगति गायकवाड पर ना केवल शहरवासियों बल्कि देशवासियों को गर्व है। देश की इस पहलवान बेटी के साथ विश्व श्रीराम सेना की पूरी टीम हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है। ऐसी मनोगत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता ने व्यक्त किए।