Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष,व्हीएसआरएस न्यूज के प्रधान संपादक और कुशल उद्योजक डॉ.लालबाबू गुप्ता ने एक नई उड़ान भरते हुए केमिकल्स इंडस्ट्रिज क्षेत्र में पदार्पण किया। आज एलबीजी केमिकल्स प्रा.लि.कार्यालय का उद्घाटन डॉ.लालबाबू गुप्ता के हाथों हुआ।
इस अवसर पर पूरा गुप्ता परिवार उपस्थित थे। महालक्ष्मी माता का आवाहन,पूजा अर्चना,आरती उतारी गई। प्रमोद गुप्ता,विकास पाटिल,दिपक चव्हाण,वरिष्ठ पत्रकार संतलाल यादव,मोहन दुबे समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। डॉ.लालबाबू गुप्ता का कहना कि …दिल के अरमान अभी बाकी है,पूरी उड़ान अभी बाकी है॥ अभी नापा है मुठ्ठी भर जमींन,सारा आसमान अभी बाकी है॥
डॉ.लालबाबू गुप्ता सामाजिक,धार्मिक कार्यों में ज्यादा समय देते है। विश्व श्रीराम सेना,विश्व मैत्री संघ,व्हीएसआरएस न्यूज के माध्यम से जनमानस की आवाज उठाने का काम करते रहते है। समाज में अच्छे कार्य करने वालों को राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित करके उनका हौसलावजाही करते है। मेडिसीन कंपनी,स्क्रैप उद्योग,चेयरमैन-श्रीराम वूमन चाइल्ड इमपॉवरमेंट, जनरल मैनेजर-ऑक्टानारटिक्स फार्मासिटयूकल,डायरेक्टर-खेती एग्रो एक्सीम में एक कुशल उद्योजक बनकर उभरे है। अब केमिकल्स इंडस्ट्रिज में पदार्पण किया है।
डॉ. लालबाबू गुप्ता के सामाजिक कार्यों की उड़ान
1) डॉ.लालबाबू गुप्ता विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। यह संगठना राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र,बिहार,उत्तर प्रदेश,दिल्ली समेत 18 राज्यों में कार्यरत है।
2) कॉमनवेल्थ व्होकेशनल युनिव्हर्सिटी ऑफ द किंगडम ऑफ टोंगा द्वारा नई दिल्ली में डॉक्टरेट(पीएचडी) उपाधि से सम्मानित
3) डॉ.लालबाबू गुप्ता पुणे से प्रकाशित हिंदी सा.व्हीएसआरएस न्यूज अखबार के प्रधान संपादक है। इस अखबार के लिए महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड, पुणे, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, अयोध्या, गोपालगंज समेत कई महानगरों में टीम कार्यरत है। राष्ट्रीय स्तर पर अखबार की छवि स्थापित है। निर्भिक और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूलमंत्र के साथ अखबार पिछले 4 सालों से गतिमान है।
4) डॉ.लालबाबू गुप्ता डॉ.डीवाय पाटिल विश्वविद्यालय से एलएलबी पदवीधर है।
5) सेंटर फोर गुड गर्व्हनेंस के चेयरमैन है।
6) श्रीराम गुरुकुल के संस्थापक हैं।
7) श्रीराज गुरुकुल के कार्यकारी संचालक हैं
8) फिल्म प्रोडयूशर श्रीराज प्रोडक्शन हाउस
9) चेयरमैन-श्रीराम वूमन चाइल्ड इमपॉवरमेंट
10) जनरल मैनेजर-ऑक्टानारटिक्स फार्मासिटयूकल
11) डायरेक्टर-खेती एग्रो एक्सीम
12) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित हैैं।
13) उत्तर भारतीय समाज के प्रेरणास्रोत,आधारस्तंभ है। धार्मिक,सामाजिक कार्यों में कार्यरत है।
14) पिंपरी चिंचवड शहर के एक कुशल उद्योजक हैं।
15) महाराष्ट्र इनकी कर्मभूमि और बिहार जन्मभूमि है।
16) भारत दर्शन नेशनल फेस्टिवल की ओर से 2019 में समाजरत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
17) पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा(हिंदी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय) की ओर से समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित।
18) बिहार फाउंडेशन की ओर से प्राईड ऑफ बिहार आवॉर्ड से सम्मानित
19) वाल्मिकी समाज संस्था द्धारा राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार से सम्मानित
20) सनातन सेवा प्रतिष्ठान की ओर से समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित