Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बदतमीजी की है। चंद्रकांत पाटिल ने हाल ही में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा फुले और कर्मवीर भाऊराव पाटिल को लेकर विवादित बयान दिए हैं। इस वजह से राज्य में विपक्ष आक्रामक हो गया था। आज सुबह पिंपरी में विभिन्न दलों ने बाबासाहेब अंबेडकर चौक पर पाटिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद पिंपरी-चिंचवड़ में ही उनके ऊपर स्याही फेंकने की घटना से हड़कंप मच गया है। इस घटना पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।
बीजेपी के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। चंद्रकांत पाटिल ने जहां इस संबंध में माफी मांग ली, वहीं अपने आशय पर स्पष्ट रूख अख्तियार करने के बाद संभावना है कि भविष्य में राजनीति में इस तरह का व्यवहार बढ़ेगा।
आज जो एक पार्टी करती है, कल दूसरी पार्टी भी करेगी। इसलिए मुझे लगता है कि सरकार को उचित जांच करनी चाहिए। यदि कोई विक्षिप्त पागल ऐसा करता है तो निश्चित ही दोष संस्था का है। अगर समता परिषद है तो समता परिषद का कोई भी सदस्य कभी इस तरह की हरकत नहीं करेगा। यह किसी व्यक्ति की करतुत हो सकता है। इस संबंध में सरकार को उचित कार्रवाई कर जांच करनी चाहिए। इसके पीछे दिमाग किसका है? इसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि, चंद्रकांत पाटिल ने साफ-साफ माफी मांगी कि मेरा भाव डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर को अपमान करने का नहीं था। चंद्रकांत पाटिल ने बाबासाहेब के बारे में कहा था कि वो भीख मांगकर स्कूल शुरु किए थे। इस बयान के बाद समूचा विपक्ष एकजुट होकर राज्यभर में निषेध तीव्र प्रदर्शन कर रहा है।