मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है। अब मरीजों को होम आयसोलेशन,क्वारंटाइन सुविधा को खत्म कर दिया है। अब नए मरीजों को कोविड सेंटर में भर्ती होने के लिए जाना पडेगा। होम आयोसलेट से परिसर में कोरोना का प्रसार तेजी से होता है ऐसी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने निर्णय लिया गया।
महाराष्ट्र के जिन जिलों में पॉजिटिव रेट 10 फीसदी से अधिक है यहां होम आयसोलेट की सुविधा बंद कर दी है।
यह जिले हैं पुणे,मुंबई,सांगली,कोल्हापुर,सातारा,यवतमाल,अमरावती,रत्नागिरी,सिंधदुर्ग,सोलापुर,अकोला,बुलढाणा,वाशीम,बीड,गढचिरौली,अहमदनगर है। महाराष्ट्र सरकार का मानना है कि भले ही मरीजों की संख्या में गिरावट आयी हो लेकिन होम आयसोलेट के दौरान मरीज नियमों का पालन नहीं करते। बेखौफ होकर बाजारों,सार्वजनिक स्थलों पर आते जाते है। जिसके कारण लोगों के संपर्क में आकर उन्हें संक्रमित करते है।