पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ शहर के दापोडी में कल दोपहर एक विचलित कर देने वाली घटना घटी। जहां एक शराबी ने दूसरे शराबी को पत्थर मारकर मार डाला। मृतक की पहचान अनिल शिंदे (50) और यश गोपी के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र गढ़वे ने मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक दूसरे को जानने वाले आरोपी यश और अनिल शाम करीब चार बजे दापोड़ी भर वस्ती से निकल रहे थे,जब दोनों शराब के नशे में थे। इसी बीच उनका झगड़ा हो गया और अनिल शिंदे ने यश को उसकी मां पर गालियां दीं। अपनी मां का अपमान सहन नहीं कर सका और यश बहुत क्रोधित हो गया और गुस्से में आकर उसने अनिल के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।
इस दौरान मौके पर मौजूद आम जनता को हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। लेकिन किसी ने भी घटना को रोकने की कोशिश नहीं की। मौके पर सिर्फ देखने वालों की भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच भोसरी पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र गढ़वे को फोन पर घटना की सूचना दी गई और उन्हें फोन किया गया। चूंकि वे उसी क्षेत्र मेंं थे, तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया,जबकि आरोपी तब तक अनिल को मौत के घाट उतार चुका था। घटना में अनिल की मौत हो गई थी। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है। भोसरी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।