पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में केंद्र सरकार ने शामिल किया है। उसके बाद से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अत्याधुनिक ढंग से सेवाएं,विकास काम मुहैया करायी जा रही है। कुल 112.66 करोड रुपये के खर्च से शहर स्मार्ट सिटी बनाने का टारगेट है। स्मार्ट सिटी की 11 वीं बैठक में पालिका का कामकाज स्मार्ट बनाने के लिए संपूर्ण डेटा इंटरनेट पर लोड करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पालिका आयुक्त श्रावण हर्डीकर,पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश,महापौर माई ढोरे,सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके,स्थायी समिति सभापति संतोष लोंढे,विरोधी पक्षनेता राजू मिसाल,प्रमोद कुटे,सचिन चिखले आदि उपस्थित थे।
बैठक में स्मार्ट सिटी संचालक मंडल में सीपी कृष्ण प्रकाश और विरोधी पक्षनेता राजू मिसाल को शामिल किया गया।एरिया बेस डेव्हलपमेंट परियोजना के अंतर्गत खेल मैदान सुधारने के लिए 25 करोड रुपये की निधी मंजूर की गई। रेनवॉटर हार्वेस्टिंग परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट घटकों को शामिल करके पूरे शहर में मंजूरी दी गई। पालिका के कामकाज को और गति देने के लिए जीआयएस आधारित ईआरपी परियोजना को मंजूर किया गया। इसके माध्यम से वित्तीय व्यवस्था प्रणाली,मानव संसाधन व्यवस्था प्रणाली,संपत्ति व्यवस्था प्रणाली,इन्वेंटरी व्यवस्था प्रणाली,प्रकल्प व्यवस्थापन प्रणाली,खरेदी व्यवस्थापन प्रणाली का स्मार्ट तरीके से एकत्रिकरण किया जाएगा।
इन तमाम विकास कामों के लिए 116 करोड रुपये अनुमानित खर्च है। अटॉस इंडिया प्रा.लि.कंपनी ने 112.66 करोड रुपये में काम करना स्वीकार की है। दो साल में काम पूरा करने और 5 साल तक कामों की देखभाल,दुस्स्ति का काम कंपनी करेगी। ऐसा श्रावण हर्डीकर ने बताया।