पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर में पिछले 10 दिनों के भीतर 4 हत्याएं होने से शहर में दहशत का माहौल है।अपराधी बेखौफ होकर हत्याओं की घटनाओं को अंजाम द्े रहे और दूसरी ओर पुलिस रोकने में असमर्थ साबित दिखाई दे रही है। पुणे के कोंढवा इलाके में बीते 10 दिनों में तीन हत्याएं हुई। परिसर में नागरिकों में भय,दहशत है। हत्यारों ने एक 24 वर्षीय युवक को पत्थर से मार मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों के अनुसार पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार की है। कुछ दिन पहले खराडी परिसर के एक कुख्यात गुंडे की हत्या कर दी। इसमें भी पत्थर का इस्तेमाल हुआ। अपराधी का नाम शैलेश गाडगे बताया गया है। एक सूनसान खाली मैदान में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। शैलेश के उपर पुणे के विभिन्न पुलिस थानों में अपराध दर्ज है। यह घटना सोमवार की सुबह घटी।
अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास में ही कुछ दिन पहले फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। गोलीबारी की यह घटना एसबीआई ट्रेजरी ऑफिस के सामने हुई थी।