पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के हिंजवडी परिसर में सामाजि सुरक्षा विभाग द्वारा बड़ी कारवाई कर लाखों रूपए का गुटखा पकड़ा है। सामाजिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल कुबडे और उनकी टीम ने यह कारवाई की । इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आयटी हब माने जाने वाले हिंजवड़ी परिसर में अवैध धंधे और गुटखे के बारे में जानकारी मिल रही थी। जिसके चलते आज लाखों रुपए के गुटखा के बारे में जानकारी मिली थी। तभी सामाजिक सुरक्षा विभाग कर्मी ने पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकश के मार्गदर्शन पर गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस को छापेमारी के दौरान 30 लाख का गुटखा और वाहन बरामद हुए है जिनकी कुल कीमत 50 लाख बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने परशुराम चौधरी मेघवाल और ललित गोविंदराम खारोल ऐसे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह माल कहां से लाया गया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। आगे की जांच में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस जुटी है।